स्वीडन, 16 अक्टूबर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए स्वीडन दौरे के दौरान ₹4,000 करोड़ के LOI यानि कि आशय पत्र पर साइन किए हैं। जिससे हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे।
मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान गुरुग्राम और स्टॉकहोम के बीच City-to-City Collaboration के बीच भी सहमति बनी है। इसके तहत ₹3,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव हुआ। जो देश और प्रदेश को आत्मनिर्भर भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करेगा। इसी के साथ रिटेल औऱ वेयरहाउसिंग क्षेत्रों में ₹3,000 करोड़ के LOI पर साइन हुए।
इन निवेशों से हरियाणा और स्वीडन के बीच व्यापारिक और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। राज्य में कारोबार में नए अवसर पैदा होंगे। प्रदेश मे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
अन्य खबरें जानें-
हरियाणा की बेटी डॉ. सुधा यादव बनीं कर्नाटक की राज्यपाल, CM सैनी ने दी बधाई



