पलवल, 27 नवंबर
पलवल जिले के होडल के गाँव बेढ़ा पट्टी के समीप एक युवक के हथोड़ों से हाथ पैर तोड़ दिए इतना ही नहीं आरोपियों ने युवक से पैसे भी लुटकर फरार हो गए थे। इसी मामले मे लूट और हथौड़े से जानलेवा हमला करने के मामले में अरेस्ट किए गए । आरोपी ने अदालत से रिमांड के दौरान क्राइम ब्रांच टीम की हिरासत से भगाने का प्रयास किया तो नहर की पटरी से फिसलने से आरोपी का पैर टूट गया।जहां घायल हालत में पुलिस आरोपी को अस्पताल लेकर पहुंची और इलाज करवाया।
हथौड़ा-फरसे से पीटकर हाथ-पैर तोड़े
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार 16 नवंबर को गांव बेढ़ा पट्टी में वार्ड नंबर 2 होडल निवासी पृथ्वी सिंह अपने बेटे की स्कूल फीस जमा कराने व उसे लेने के लिए गए थे। रास्ते में आरोपी दीपक व उसके चार अन्य साथियों ने योजना के तहत उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हथौड़ा, फरसा, डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर पृथ्वी सिंह के हाथ पैर तोड़कर गंभीर रूप से घायल कर उसकी जेब से सात हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में टीम ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश लुटे गए रुपये व बाइक सहित हथौड़े को बरामद करने के लिए रिमांड पर लिया था।
भागने के चक्कर में गड्ढे में गिरा आरोपी
पुलिस की टीम जब आरोपी दीपक से बरामदगी करने के लिए अपने साथ ले गई तो आरोपी दीपक ने हिरासत से भागने का प्रयास किया और गांव बांसवा नहर पर गड्ढे में जा गिरा। पुलिस टीम में जब आरोपी को गड्ढे से निकाल कर इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले गई तो डॉक्टरों ने उसके पैर में फैक्चर बातया और इलाज के लिए पलवल रेफर कर दिया। टीम ने आरोपी कि निशानदेही पर लुटे गए रुपये में से दो हजार रुपये सहित हथोड़ा व बाइक बरामद आरोपी को अदालत में पेश किया।अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।
अन्य खबरें जानें –



