चंडीगढ़, 27 नवंबर
केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों पर आज पंजाब और चंडीगढ में सिविस डिफेंस के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। रात को एयर रेड सायरन गूंजेगा और ब्लैकआउट होगा। इस ब्लैकआउट का उद्देश्य हवाई हमले या किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों का जायजा लेना है।
चंडीगढ़ में आज शाम 7 बजे बजेगा सायरन
चंड़ीगढ में शाम 7 बजे एयर रेड सायरन गूंजेगा, जिसके बाद 20 मिनट तक आपातकालीन तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। चंडीगढ के 35 स्थानों पर मॉक ड्रिल की जाएगी। पंजाब के सभी जिलों में मॉक ड्रिल 8 बजे होगी, जो 15 मिनट तक चलेगी। लोगों को गैरजरूरी लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। मॉक ड्रिल के दौरान आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।
“Drills in peacetime can prove invaluable in real wartime situations.”
📢 Chandigarh Administration will conduct a Civil Defence Mock Exercise (Blackout) today, 27 November 2026, at 7:00 PM to test the city’s preparedness and emergency response.
🔊 Air raid sirens will sound at all 35 identified locations.
⏱️ Schedule
▪️ Start: High-low pitch siren (2 mins)
▪️ Exercise: 20 mins, with all departments performing their assigned roles as per SOPs
▪️ End: High-pitch siren (2 mins)
🙏 We appeal to all citizens to take part in this exercise:
▪️ Stay calm and don’t panic on hearing the sirens
▪️ Cooperate with officials on duty
▪️ Follow the directions issued by the Administration
Let’s come together and make this exercise a success!— Deputy Commissioner, Chandigarh (@dc_chd) November 27, 2026
सायरन के बाद ब्लैकआउट का अभ्यास
मॉक ड्रिल की शुरूआत दो मिनट तक ऊंची और धीमी आवाज वाली एयर रेड वार्निंग सायरन से होगी। इसके बाद संबंधित इलाकों में ब्लैकआउट का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान अग्निशमन अभियान, तलाशी और बचाव कार्य और घायलों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास किया जाएगा।
मॉक ड्रिल में दिखेगी सभी विभागों की तैयारी
मॉक ड्रिल में पुलिस, सिविल डिफेंस, दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ NCC की टीमें हिस्सा लेंगी। अभ्यास के समापन के बाद दो मिनट तक लगातार तेज आवाज वाला सायरन बजेगा। इसे ‘ऑल क्लियर‘ यानी खतरा समाप्त होने का संकेत माना जाएगा।
प्रशासन की लोगों से अपील
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वें सायरन सुनकर न घबराएं। यह केवल एक अभ्यास है, कोई वास्तविक हवाई हमले की चेतावनी नहीं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
अन्य खबरें जानें –
‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 310वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 505 स्थानों पर छापेमारी; 158 काबू
.

