Ambedkar Jayanti: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 135वीं जयंती, जानिए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत मल्लिकार्जुन खड़गे नें कहा

Ambedkar 135th Jayanti: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 135वीं जयंती है। इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उपराष्ट्रपति सीपी…

Ambedkar Jayanti: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 135वीं जयंती, जानिए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष समेत मल्लिकार्जुन खड़गे नें कहा

Ambedkar 135th Jayanti:

बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 135वीं जयंती है। इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे नें संसद परिसर में स्थित बीआर आंबेडकर प्रेरणा स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और महान समाज सुधारक बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर, मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। बाबासाहेब एक न्यायविद, अर्थशास्त्री, गहन विचारक, विधि विद्वान और समतावादी सामाजिक व्यवस्था के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया और उनके हित में ऐतिहासिक योगदान दिया।”

राष्ट्र निर्माण में बाबा साहेब के प्रयास प्रेरणादायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स में लिखा, बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण में उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं।

उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

बाबा साहेब की विरासत को कमजोर करने में लगीं कुछ ताकतें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, ”बाबा साहेब ने हमें सिर्फ संविधान नहीं, न्याय, समानता और सम्मान पर आधारित एक सशक्त भारत का सपना दिया। लेकिन आज कुछ ताकतें सुनियोजित तरीके से बाबासाहेब की इस विरासत और हमारे संविधान को कमजोर करने में लगी हैं – लोकतांत्रिक संस्थाओं को खोखला किया जा रहा है,

अधिकारों को कुचला जा रहा है, और समता की सोच पर हमला हो रहा है। यह देश बाबासाहेब के विचारों पर बना है – मैं पूरी शक्ति के साथ, आखिरी दम तक इनकी रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा। हम सब मिल कर बाबा साहेब के सपनों के भारत को फिर से साकार करेंगे। आप सभी को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।”

बाबा साहेब ने किया था धारा 370 का विरोध

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी ने हर वर्ग को समान अधिकार और अवसरों की स्वतंत्रता देने वाला संविधान देकर हमारे लोकतंत्र की मजबूत नींव रखी। उन्होंने देश की अखंडता के लिए धारा 370 का मजबूती से विरोध किया।

राजनाथ सिंह ने भी किया बाबा साहेब को नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ”भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पी, महान समाज-सुधारक और सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! बाबासाहेब ने आजीवन समाज में समता और समरसता बढ़ाने के लिए कार्य किया।

अन्य ख़बरें जानें-

Amritsar Firing: अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलीबारी, दो युवकों को लगी गोली, तीन राउंड गोलीबारी

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *