Amritsar Firing:
अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक बार फिर गोलीबारी हुई। इसमें दो लोगों को गोली लगी। कुल तीन से चार राउंड गोलियां चलाई गईं। इनमें से एक व्यक्ति के कंधे में और दूसरे की जांघ में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित परिवार ने बताया कि किराने की दुकान का मालिक कुछ युवकों के साथ हमारे घर में घुस आया और हमारा सामान उठाने लगा। जिसके बाद यह मामला सामने आया। किराने की दुकान के मालिक के 21,000 रुपये बकाया थे।
दुकान का मालिक कुछ युवकों को साथ लेकर हमारे घर में घुसा और सीधे गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान तीन से चार राउंड गोलियां चलीं, जिनमें से तीन गोलियां दो लोगों को लगीं। गोली लगने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान पिता-पुत्र के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
SHO जंडियाला का कहना है कि किराने का सामान लेने वाले व्यक्ति द्वारा बकाया पैसों का भुगतान न करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसके दौरान एक पक्ष द्वारा गोलियां चलाई गईं। पीड़ितों के बयानों के आधार पर FIR दर्ज की जाएगी और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश के लिए एक पुलिस टीम गठित की जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



