Kurukshetra Accident:
कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में अननोन व्हीकल ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में सब इंस्पेक्टर (SI) के जवान बेटे की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सचिन जख्मी हो गया। पुलिस ने अस्पताल से सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 22 साल के अभिषेक के रूप में हुई। अभिषेक कसेरला खुर्द जिला अंबाला का रहने वाला था। अभिषेक की एक बड़ी बहन और छोटा भाई है। उसके पिता राजकुमार हरियाणा पुलिस में थे और सितंबर 2022 में उनकी मृत्यु हो चुकी है। अभिषेक अपने दोस्त को छोड़ने के लिए जा रहा था।
रात मिली एक्सीडेंट की सूचना
दिनेश सिंह निवासी अधोया जिला अंबाला ने पुलिस को बताया कि अभिषेक उनका सगा भांजा था। 12-13 अप्रैल की रात करीब 1.30 बजे परिवार से पता चला कि अभिषेक का एक्सीडेंट हो गया है। वे तुरंत अपने परिवार के साथ सरकारी अस्पताल शाहाबाद पहुंचे। यहां आकर पता चला कि एक्सीडेंट में लगी चोट से अभिषेक की मौत हो चुकी है।बीती रात करीब 11.15 बजे अभिषेक अपनी बाइक (HR54F 1456) पर सवार होकर कसेरला गांव से शाहाबाद की तरफ जा रहा था। गांव का ही उसका दोस्त सचिन बाइक पर अभिषेक के साथ था। अभिषेक अपने दोस्त सचिन को ही छोड़ने आ रहा था। रास्ते में जंधेड़ी गांव पहुंचे तो अननोन व्हीकल उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
पुलिस ने करवाया पोस्टमॉर्टम
टक्कर इतनी तेज थी कि अभिषेक की चोटें लगने से मौत हो गई और सचिन बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साथ ही पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



