Haryana Rajya Sabha Nominations:
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है। भाजपा के उम्मीदवार संजय भाटिया और कांग्रेस के उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध ने नामांकन भर दिया है। वहीं सतीश नांदल बतौर निर्दलीय नामांकन करने पहुंचे हैं। Haryana Rajya Sabha Nomination.
नांदल ने कहा कि मैं निर्दलीय नामांकन दाखिल कर रहा हूं। निर्दलीय मेरे साथ हैं। मैं कांग्रेस, इनेलो, भाजपा विधायकों से वोट मांगूंगा। सभी मेरे भाई हैं।
हरियाणा राज्यसभा के मतों का गणित-
हरियाणा में राज्यसभा की कुल 90 सीटें में भाजपा के पास 48, कांग्रेस के पास 37 सीटें है। इसके अलावा इनेलो के पास दो और तीन विधायक निर्दलीय हैं। ऐसे में 31 वोट मिलने पर सांसद की जीत तय होगी। भाजपा के संजय भाटिया की जीत तो लगभग तय है। लेकिन दूसरी सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी है। कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं। एक सीट पर वोटिंग के बाद भाजपा के पास 17 विधायक बच जाएंगे। ऐसे में 31 के जादूई आंकड़े तक पहुंचने के लिए 14 विधायकों की दरकरार रहेगी। भाजपा इनेलो के दो विधायकों को भी अपने साथ मिला ले तो भी उसे 9 वोटों की जरूरत पड़ेगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Haryana RS Candidates: हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार



