Benefits of Fenugreek Seeds: भारतीय घरों में खाने में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है और इनमें से हर मसाले का अपना अलग स्वाद और फायदे होते हैं. सर्दियों में इम्यूमिटी को बूस्ट करने और खांसी-जुकाम से लड़ने के लिए आहार में कुछ गर्म चीजें लेने की सलाह दी जाती है. (Benefits of Fenugreek Seeds) ऐसे में हम आपको मेथी दाने के फायदों के बारे में बताएंगे. खासकर सर्दियों में इसके सेवन के कई लाभ होते हैं. आइए जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर ये छोटे-छोटे दाने आपको बड़ी-बड़ी बीमारियों से कैसे बचा सकते हैं.
(Benefits of Fenugreek Seeds)
– डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए ये मेथी दाने बेहद फायदेमंद है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर रोजाना सुबह-शाम इन्हें पानी में भिगोकर उस पानी का सेवन कर लिया जाए तो इससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है. बता दें, ये आपके ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करते है.
– सर्दियों के मौसम में लोग कम पानी पीते हैं, ऐसे में पानी की कमी से जहां कब्ज जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं, उनसे भी ये मेथी दानों के सेवन से मदद मिलती है. आप इसका पानी भी पी सकते हैं या इसे सब्जी के रूप में भी खा सकते हैं.
– सर्दियों में अक्सर खांसी-जुकाम लोगों को जकड़ लेता है. ऐसे में एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर मेथी दानों का सेवन करने से शरीर कई प्रकार के संक्रमण से बचा रहता है. बता दें, सुबह-सवेरे उठकर इसका पानी पिएंगे तो ये शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करेगा.
– इस मौसम में सर्द हवाओं और प्रदूषण से बेजान होकर टूट रहे बालों के लिए भी मेथी दाना एक वरदान है. इसमें ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में आपकी मदद करते हैं. इसके पानी से हेयर वॉश करने से सर्दियों में होने वाले डैंड्रफ की समस्या से भी छुटकारा मिलता है.
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है.इसके इस्तमाल से पहले एक बार अपने डॉक्टर से जरूर संपर्क करें.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



