Kurukshetra में दीदार नगर में सरस्वती नदी में दिखा मगरमच्छ, बच्चों की सुरक्षा पर चिंता, रेस्क्यू की मांग

कुरुक्षेत्र, 16 नवंबर कुरुक्षेत्र शहर के रिहायशी इलाके दीदार नगर में सरस्वती नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना…

रोहतक

कुरुक्षेत्र, 16 नवंबर

कुरुक्षेत्र शहर के रिहायशी इलाके दीदार नगर में सरस्वती नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मगरमच्छ की मौजूदगी से कॉलोनी वासियों को अपने परिवार और खासकर छोटे बच्चों की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू करवाने की मांग की है।

सरस्वती नदी में मगरमच्छ से दहशत

कॉलोनी वासियों ने बताया कि सरस्वती नदी में पहले आई बाढ़ के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से उनकी चिंता और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि दीदार नगर एक रिहायशी इलाका है और नदी के आसपास बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। घरों के बाहर गलियों में छोटे बच्चे खेलते रहते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से किसी अनहोनी का खतरा बना हुआ है।

वन्यजीव विभाग से रेस्क्यू की गुहार

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मगरमच्छ दिखाई देने के बाद से लोगों में डर का माहौल है। उन्हें आशंका है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कोई अप्रिय घटना हो सकती है। लोगों ने प्रशासन और वन्यजीव विभाग से मांग की है कि जल्द टीम मौके पर भेजकर मगरमच्छ की निगरानी की जाए और उसे सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जाए।कॉलोनी वासियों ने प्रशासन से अपील की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को भय के माहौल से राहत मिल सके और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

अन्य खबरें जानें –

Rohtak में छठ पूजा पर खूनी झड़प, 2 भाइयों पर चाकू से किया हमला,1 की मौत, 1 गंभीर घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *