कश्मीर, 16 नवंबर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट्ट समेत दो आंतकियों को मार गिराया है। जिसकी पुष्टि जम्मू-कश्मीर के DGP ने की है। बताया जा रहा है कि दोनों आतंकियों ने 11 नवंबर को कुलगाम इलाके में सुरक्षाबलों पर हमला किया था।
सुरक्षाबलों को कुलगाम में आंतकियों के मौजूदगी के बारे में खूफिया खबर मिली थी। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के जवानोँ ने मिलकर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान आंतकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की । कईं घंटों तक चली इस मुठभेड़ में आतंकियोँ की मौत हो गई।
बता दें कि 11 नवंबर को कुलगाम के मीर इलाके में आंतकियों ने CRPF पर हमला कर दिया था। आंतकियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसके बाद तीन जवान गंभीर घायल हो गए थे।आंतकी हमले के बाद फरार हो गए थे। इस हमले के बाद इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
लतीफ भट्ट लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख कमांडर बताया जा रहा है। उसका नाम कईं आंतकी घटनाओं में सामने आया था। उस पर 15 लाख का इनाम भी रखा गया था।आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद इलाके में सुरक्षा क़डी कर दी है। इलाके में लगातार तलाशी अभियान जारी है।
अन्य खबरें जानें –



