YAMUNANAGAR में मानसून की पहली बारिश से खुली नगर निगम की पोल, कई इलाकों में भरा जलभराव , लोगों के घरों और दुकानों में भरा पानी

यमुनानगर 5 जुलाई यमुनानगर में मानसून की पहली बारिश ने आखिरकार दस्तक दे दी। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली,…

YAMUNANAGAR
यमुनानगर 5 जुलाई

यमुनानगर में मानसून की पहली बारिश ने आखिरकार दस्तक दे दी। बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। लेकिन मानसून की पहली ही बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख  दी। कई इलाकों और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। एक कॉलोनी में तो हालात ऐसे हो गए कि सड़कें तालाब जैसी नजर आईं और लोगों को घरों व दुकानों से निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

नगर निगम के जल निकासी व्यवस्था को लेकर किए गए दावे पहली ही बारिश में फेल होते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि हर साल यही समस्या सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान आज तक नहीं किया गया।हर साल पहली बारिश में हमारी कॉलोनी का यही हाल हो जाता है।

सड़कें पानी में डूब जाती हैं और घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन और नगर निगम से कई बार शिकायत की, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।

दूसरी ओर, किसानों के लिए यह बारिश राहत भरी रही। इन दिनों धान की रोपाई का काम चल रहा है और बारिश से खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई का खर्च कम होगा ओर आने वाले दिनों में मानसून सामान्य बना रहता है तो धान की फसल को अच्छा लाभ मिलेगा।

अन्य खबरें जाने

HTET परीक्षा के दौरान कैथल पुलिस ने निभाया मानवीय धर्म, लेट हो रही परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचाया सेंटर, हर ओर हो रही प्रशंसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *