HTET परीक्षा के दौरान कैथल पुलिस ने निभाया मानवीय धर्म, लेट हो रही परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचाया सेंटर, हर ओर हो रही प्रशंसा

कैथल 5 जुलाई HTET  परीक्षा के दौरान कैथल पुलिस ने मानवीय धर्म निभाया है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। ढांड चौक पर  इंस्पेक्टर…

HTET परीक्षा
कैथल 5 जुलाई

HTET  परीक्षा के दौरान कैथल पुलिस ने मानवीय धर्म निभाया है, जिसकी चर्चा हर ओर हो रही है। ढांड चौक पर  इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की टीम ने वाहन न मिलने से परेशान महिला परीक्षार्थी को पुलिस गाड़ी से उनके इंडस स्कूल स्थित सेंटर तक पहुंचाया।जिससे परीक्षार्थी समय रहते परीक्षा में शामिल हो सकी। कैथल पुलिस द्वारा की गई इस मदद से महिला परीक्षार्थी और उसके अभिभावकों ने राहत महसूस की तथा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

वहीं परीक्षा ड्यूटी के दौरान अन्य स्थानों पर भी पुलिस कर्मियों द्वारा जरूरतमंद परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन, सहायता और सहयोग प्रदान किया गया। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के दौरान कैथल पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया और परीक्षार्थियों की हरसंभव सहायता की।

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस परीक्षा ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रही तथा यह सुनिश्चित किया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि  HTET परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों तथा उनके अभिभावकों की हरसंभव सहायता की जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित तथा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए जिले में विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस टीमों ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती से संभाला, बल्कि जरूरतमंद परीक्षार्थियों की मौके पर मदद भी की। HTET परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर जिला पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ सेवा और सहयोग की भावना से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कैथल पुलिस आमजन की सुरक्षा, सुविधा और सहायता के लिए इसी प्रकार तत्परता से कार्य करती रहेगी।

अन्य खबरें जाने

GURUGRAM के वेयरहाउस में लगी आग. इलाके में मचा हडकंप, आग बुझाने में जुटी फायर बिग्रेड की गाडियां

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *