GURUGRAM के वेयरहाउस में लगी आग, इलाके में मचा हडकंप, आग बुझाने में जुटी फायर बिग्रेड की गाडियां

गुरुग्राम 5  जुलाई गुरुग्राम में वजीरपुर गांव के पास वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार…

गुरुग्राम
गुरुग्राम 5  जुलाई

गुरुग्राम में वजीरपुर गांव के पास वेयरहाउस में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। जिससे आस-पास के इलाके में हंजकंप मच गया। आग की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड और पुलिस को दी गई। मौके पर कई दमकल विभाग की कईं गाड़ियां पहुंची।

मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों की गाड़ी आग  बुझाने में जुट गई हैं ।पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को खाली करवाया गया है। लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।

वेयरहाउस में रखा सारा  सामान जलने से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।फिलहाल आग  लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अभी तक किसी के हताहत होने की भी कोई जानकारी सामने आई है। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें जाने

KAITHAL में GST एवं आयकर पर हुआ राष्ट्रीय स्तर का भव्य सेमिनार, विशेषज्ञों ने साझा की कानूनी व तकनीकी जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *