कैथल 5 जुलाई
कैथल में टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन द्वारा टैक्स प्रोफेशनल्स के लिए GST एवं आयकर विषयों पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री पवन के. पाहवा ने “The GST Litigation Road Map – From SCN to High Court” विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया। उन्होंने GST में Show Cause Notice (SCN) से लेकर अपीलों एवं उच्च न्यायालय तक की संपूर्ण कानूनी प्रक्रिया, विभागीय कार्यवाही, प्रभावी ड्राफ्टिंग तथा नवीनतम न्यायिक निर्णयों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
दूसरे तकनीकी सत्र में प्रसिद्ध कर विशेषज्ञ श्री जितेन्द्र भटनागर ने “New Income Tax 2025” विषय पर संबोधन किया । उन्होने नए आयकर कानून के प्रमुख प्रावधानों एवं टैक्स प्रोफेशनल्स से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) एवं अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान GST एवं आयकर से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई तथा सभी प्रतिभागियों के बीच ज्ञान का आदान-प्रदान हुआ। उपस्थित सदस्यों ने वक्ताओं से विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्हे समाधान दिया गया।
सेमिनार की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन C.A.सुरेन्द्र सलूजा ने की। इस अवसर पर कैथल एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, अधिवक्ताओं एवं टैक्स प्रैक्टिशनर्स ने भाग लिया। अंत में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे तकनीकी सेमिनार टैक्स प्रोफेशनल्स को न्यायिक निर्णयों एवं व्यावहारिक प्रक्रियाओं से अपडेट रखने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अन्य खबरें जाने
INSTAGRAM पर सरकार का बड़ा एक्शन, शोषण से जुड़े कंटेट पर सरकार हुई सख्त ,मेटा को दिया 7 दिन का नोटिस


