INSTAGRAM पर सरकार का बड़ा एक्शन, शोषण से जुड़े कंटेट पर सरकार हुई सख्त ,मेटा को दिया 7 दिन का नोटिस

 दिल्ली 5 जुलाई केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट और ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों…

INSTAGRAM
 दिल्ली 5 जुलाई

केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े कंटेंट और ऐसे कंटेंट को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) ने मेटा को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।सरकार ने इंस्टाग्राम को निर्देश दिया है कि बच्चों के शोषण से जुड़े सभी विज्ञापनों और कंटेंट को तुरंत हटाया जाए।

साथ ही मंत्रालय ने यह भी पूछा है कि ऐसे विज्ञापन इंस्टाग्राम पर कैसे प्रसारित हुए और इन्हें रोकने के लिए कंपनी भविष्य में कौन-कौन से कदम उठा रही है। इसके बारे में अभी तक मेटा की ओर से कोई भी जवाब नहीं आया है।

केन्द्र सरकार ने व्हाट्सएप के यूजरनेम फीचर को लेकर भी मेटा की टीम से मुलाकात की। इस फीचर के जवाब के लिए मेटा को तीन दिन का वक्त दिया गया है।भारत सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से  इस फीचर पर फिलहाल रोक लगा दी है।

अन्य खबरें जाने

HTET परीक्षा में बोर्ड की बड़ी चूक आई सामने, अभ्यर्थियों को मिला सील खुला प्रश्नपत्र मिला, 2 घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *