Jharkhand X CM Grandson Death: मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते की मौत, सिर दर्द होने पर ब्लिंकिट से मंगवाई दवाई और फिर मूंह से झाग. पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन पहुंचे मनाली

Jharkhand X CMgrandson Death in Manali: हिमाचल प्रदेश के मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते की मौत हुई। सोमवार…

Jharkhand X CM Grandson Death: मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते की मौत, सिर दर्द होने पर ब्लिंकिट से मंगवाई दवाई और फिर मूंह से झाग. पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन पहुंचे मनाली

Jharkhand X CMgrandson Death in Manali:

हिमाचल प्रदेश के मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के 22 वर्षीय पोते की मौत हुई। सोमवार दोपहर को वह बिस्तर से गिरा। जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त मुंह से झाग निकली। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वह मनाली अपने साथियों के साथ घूमने आया था। वीर सोरेन को अस्पताल ले जाते वक्त मुंह से से झाग निकलने लगा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोस्तों के साथ घूमने आया था मनाली-

पुलिस को सूचना मिली कि सिविल अस्पताल एक पर्यटक मृत अवस्था में लाया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक वीर सोरेन पुत्र बाबू लाल सोरेन अपने मित्र अग्नय वर्मा निवासी उत्तर प्रदेश के साथ मनाली घूमने आया था। बयान में अग्नय ने कहा कि मृतक अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने आया था। होम स्टे के आसपास घूमकर लगभग 12:30 बजे लौटे तो वीर सोरेन सो गया। उठाने पर उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है। जिस पर साथियों ने ब्लिंकिट के माध्यम से दवाई मंगवाकर उसे दी।

अस्पताल ले जाते मूंह से निकला झाग-

दोपहर लगभग 2:30 बजे कमरे से गिरने की आवाज आई। जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरा था। उसे गाड़ी में सिविल अस्पताल मनाली लाया गया। अस्पताल लाते समय उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा काफी देर तक सीपीआर दी गई। जांच उपरांत चिकित्साकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि शव को शवगृह मनाली में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों के आगमन के उपरांत पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

पोस्टमार्टम से इनकार-

पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन मनाली पहुंचे। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोते के शव को अपने साथ ले जाने की इच्छा जताई। पूर्व सीएम एक निजी हेलीकॉप्टर से मनाली पहुंचे थे और उसी के जरिए शव को अपने पैतृक स्थान के लिए रवाना हुए।

जांच में जुटी पुलिस-

डीएसपी केडी शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में वीर सोरेन के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। फिलहाल, पुलिस मृतक के दोस्तों के बयानों को खंगाल रही है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि ऑनलाइन मंगवाई गई दवा कौन सी थी।

अन्य ख़बरें जानें-

विजीलैंस ब्यूरो ने एएसआई को 15000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *