Chandigarh Suicide by Senior Officer:
चंडीगढ़ में हरियाणा के सचिवालय में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने छठी मंजिल से छलांग लगाकर अपना जीवन समाप्त कर दिया। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई है। वो 2019 कैडर के IAS अधिकारी हितेश कुमार मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी (विशेष निजी सचिव) के पद पर तैनात थे। इन्होंने सचिवालय की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणेश दास अरोड़ा पिछले कुछ समय से विभाग (ब्रांच) बदलने के कारण काफी परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। गौर करने वाली बात यह है कि वह इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे।
जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि गणेश अरोड़ा ने करीब 15 दिन पहले भी सचिवालय की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी। उस वक्त उनके साथियों और सहकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया था। लेकिन बुधवार को वे अपनी कोशिश में सफल रहे, जिससे पूरे सचिवालय प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
चंडीगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 स्थित सिविल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखा। मृतक की पत्नी उमा अरोड़ा हरियाणा राजभवन (गवर्नर हाउस) में तैनात हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि क्या कार्यस्थल पर तनाव या किसी अन्य दबाव के कारण उन्होंने यह कदम उठाया।
अन्य ख़बरें जानें-
Slay summer in hot red sarees like Nikki Tamboli
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



