SC on NEET Paper Leak:
सुप्रीम कोर्ट में आज नीट पेपर लीक मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई की. कोर्ट ने परीक्षा को पेपर लीक की वजह से रद्द करना पर दुख जताया. कोर्ट ने एटीए के 2024 के पेपर लीक से सबक न लेने पर निराशा जताई. सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) पर कड़ी टिप्पणी की. कोर्ट ने केंद्र सरकार, एनटीए और सीबीआई से इस मामले में जवाब मांगा है. जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने निराशा जताई कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं लिया. कोर्ट ने साल 2024 में भी (SC on NEET Paper Leak) पेपर लीक के आरोपों पर दिशा-निर्देश दिए थे.
स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा
लाइव लॉ के मुताबिक़, डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की ओर से दायर याचिकाओं पर कोर्ट ने नोटिस जारी किया, जिसमें एनटीए को रिप्लेस करने की मांग की गई थी. कोर्ट ने एनटीए से यह भी कहा कि वह हाई-पावर्ड कमेटी की सिफ़ारिशों पर उठाए गए क़दमों की स्टेटस रिपोर्ट पेश करे. यह कमेटी कोर्ट के 2024 के आदेश के बाद बनाई गई थी, ताकि नीट व्यवस्था को मज़बूत करने के सुझाव मिल सकें. कोर्ट ने कहा, हम एनटीए को निर्देश देते हैं कि वह हलफ़नामा दाख़िल करे, जिसमें 14 नवंबर 2024 को बनी मॉनिटरिंग कमेटी की स्थिति बताई जाए. हम पूर्व चेयरमैन डॉ. के. राधाकृष्णन को भी निर्देश देते हैं कि वह हलफ़नामा दाख़िल करें, कि हाई-पावर्ड कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार कौन-कौन से कदम उठाए गए. यह हलफ़नामा 3 दिन के भीतर दाख़िल किया जाए.
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



