Spain Train Accident Update:
स्पेन में दो तेज रफ्तार ट्रेनों की आपस में भिड़ंत से अफरा तफरी का माहौल है। अब तक इसमें 21 (Spain Train Acciden) लोगों की मौत हुई है। 70 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह दुर्घटना कॉर्डोबा प्रांत के आदमूज के पास हुई। इस हादसे के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच रेल सेवाएं फिलहाल बंद हैं। बताया जा रहा है कि, मलागा से मैड्रिड जा रही ट्रेन पटरी से उतर गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकराई। रिपोर्टों की माने तो दोनों ट्रेनों में लगभग 500 यात्री सवार थे।
21 की मौत, अंकड़ा बढ़ने की आशंका-
स्पेनिश रेल ऑपरेटर एडीआईएफ ने बताया कि रविवार को दक्षिणी स्पेन में एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी से उतर गई। यह विपरीत दिशा से आ रही ट्रेन से टकरा गई। आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि इस टक्कर में 21 लोगों की मौत हुई है। 70 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। गार्डिया सिविल के दो अधिकारियों ने फोन और टेक्स्ट मैसेज के जरिए एसोसिएटेड प्रेस को मृतकों की संख्या की पुष्टि की। आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे के बाद मैड्रिड के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। घायल यात्रियों को छह अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है।
Spain Train Acciden, मंत्री ने की पुष्टी-
स्पेन के ट्रांसपोर्ट मंत्री ने भी मरने वालों की संख्या को अपडेट करते हुए 21 लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि बचाव दल ने सभी जीवित बचे लोगों को निकाल लिया है। लेकिन पुएंते ने कहा कि अभी और भी पीड़ितों की पुष्टि होना बाकी है। अंडालूसिया के क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रमुख एंटोनियो सैन्ज ने कहा कि 73 घायल यात्रियों को छह अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया है।
दुर्घटना के कारण का नहीं चला पता-
पुएंते ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। उन्होंने इसे ‘एक अजीब’ घटना बताया। यह ट्रैक के एक समतल हिस्से पर हुई थी। इसे मई में ही रेनोवेट किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि जो ट्रेन पटरी से उतरी थी। वह चार साल से भी कम पुरानी थी। वह ट्रेन प्राइवेट कंपनी इर्यो की थी। जबकि दूसरी ट्रेन, जिस पर टक्कर का सबसे ज्यादा असर हुआ। वह स्पेन की सरकारी ट्रेन कंपनी रेनफे की थी।



