Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड के प्रकोप में थोड़ी कमी, कोहरा का भयंकर कहर, विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update Today: पंजाब में ठंड के प्रकोप में थोड़ी कमी हुई लेकिन कोहरा का भयंकर कहर देखने को मिला। अमृतसर का पारा सामान्य…

Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड के प्रकोप में थोड़ी कमी, कोहरा का भयंकर कहर, विभाग ने बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट

Punjab Weather Update Today:

पंजाब में ठंड के प्रकोप में थोड़ी कमी हुई लेकिन कोहरा का भयंकर कहर देखने को मिला। अमृतसर का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री जबकि बिजिविलटी शुन्य दर्ज की। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर को लेकर अलर्ट जारी किया है. पंजाब में 22 जनवरी से तीन दिनों के लिए 11 जिलों में कईं जगहों पर तेज हवाएं चलने, आकाश में बिजली चमकने की आशंका है। आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। विभाग ने इससे पहले सोमवार व मंगलवार के लिए पंजाब में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Punjab Weather Update, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय-

मौसम विभाग की माने तो, एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे बारिश, कोहरा और ठंड का असर बढ़ेगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को सक्रिय होगा। जिसके चलते हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने अगले चार दिनों तक घने कोहरे के बने रहने की चेतावनी दी है। कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कोहरे धुंध का ने ली 6 लोगों की जान-

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को सोमवार से तीन दिन घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा। आज अमृतसर में धुंध छाई है। इसके चलते विजिबिलिटी बहुत कम है। मौसम विभाग ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सलाह दी है – घने कोहरे में अनावश्यक यात्रा न करें। वाहन चलाते समय धीमी गति और फॉग लाइट का प्रयोग करें। किसानों को बारिश के मद्देनजर फसलों की सुरक्षा की सलाह दी है। प्रदेश में शनिवार को भारी कोहरे के चलते 6 लोगों की मौत हुई है। कई जगह वाहनों की टक्कर की भी सूचना है।

कोहरे से उड़ानें प्रभावित-

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना हुईं, जबकि एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को रद्द ही करना पड़ा। दिल्ली से अमृतसर आने वाली एयर इंडिया भी तय समय से देरी से पहुंची। दिल्ली से अमृतसर आने वाली ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए-7927, तुर्किश एयरलाइंस की उड़ान टीके-4694 और वर्जिन अटलांटिक की उड़ान वीएस-9238 भी देरी से अमृतसर पहुंचीं।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल में सुखे से मिलेगी निजात, इस दिन से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, लाहौल- स्पीति की चोटियों में ताजा बर्फबारी

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *