Himachal Weather Update: हिमाचल में सुखे से मिलेगी निजात, इस दिन से बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, लाहौल- स्पीति की चोटियों में ताजा बर्फबारी

Himachal Weather Update Today: उत्तर भारत के सभी राज्यों के साथ हिमाचल में भी लंबे समय से बारिश का इंतजार है। अब (Himachal Weather Update)…

Himachal Weather Update: हिमाचल की ऊंची चोटियों में बर्फबारी से तापमान में गिरावाट, मौसम विभाग ने बताया कब है बारिश-बर्फबारी के आसार

Himachal Weather Update Today:

उत्तर भारत के सभी राज्यों के साथ हिमाचल में भी लंबे समय से बारिश का इंतजार है। अब (Himachal Weather Update) जल्द मौमस मेहरबान होगा। मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा है कि 23 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस सबसे ज्यादा सक्रिय होगा। इससे राज्य के पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात और निचले व मध्य क्षेत्रों में तेज बारिश की आशंका है। हालांकि रविवार को लाहुल-स्पीति की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई।

23 और 24 जनवरी को बर्फबारी-

मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम लंबे समय से जारी ड्राई स्पैल को तोड़ सकता है। जो किसानों और आम लोगों दोनों के लिए राहत और चुनौती साथ लेकर आएगा। विभाग के अनुसार पिछले दो दिनों से सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के ऊंचे क्षेत्रों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान 19 और 20 जनवरी को राज्य में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। 21 जनवरी को मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की उम्मीद है। 22 जनवरी को फिर से बादल बढऩे और छिटपुट वर्षा-बर्फबारी के संकेत हैं। लेकिन असली असर 23 और 24 जनवरी को दिखने की संभावना है।

Himachal Weather Update, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी –

लाहुल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चोटियां बर्फ से सफेद हो गई है। रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा व कुंजुम दर्रे सहित चंद्रताल झील में ताजा हिमपात हो गया है। ऊंची चोटियों में हालांकि गत तीन दिनों से हिमपात हो रहा है। लेकिन निचले क्षेत्र में अभी भी इंतजार है।

 अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 19-1-2026

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *