क्रिस्टियानो रोनाल्डो 10 साल बाद अपनी गर्लफ्रैंड जॉर्जिना संग शादी के बंधन में बंधे, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

फुटबॉल जगत के दिग्गज फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो विवाह के बंधन में बंध गए हैं। उन्होने अपनी लंबे समय से पार्टनर रही जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी…

क्रिस्टियानो रोनाल्डो

फुटबॉल जगत के दिग्गज फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डो विवाह के बंधन में बंध गए हैं। उन्होने अपनी लंबे समय से पार्टनर रही जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली।दोनों ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में बेहद निजी समारोह में शादी की। इस खास मौके पर उनके पांचों बच्चे भी मौजूद रहे।

रोनाल्डो ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने जॉर्जिना के साथ हाथों की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों की उंगलियों में मैचिंग गोल्ड वेडिंग रिंग नजर आईं। तस्वीर के साथ उन्होंने ‘CG’ लिखा और दिल का इमोजी शेयर किया।

रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी।उस समय  जॉर्जिना एक फैशन स्टोर में काम करती थी। इसके बाद दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे सार्वजनिक हुआ और दोनों ने साथ मिलकर परिवार बनाया।

रोनाल्डो के स्पेन, इटली, इंग्लैंड और सऊदी अरब में फुटबॉल करियर के दौरान जॉर्जिना लगातार उनके साथ रहीं। अगस्त 2025 में जॉर्जिना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी सगाई की जानकारी दी थी। उन्होंने रोनाल्डो के साथ हाथ की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी बड़ी डायमंड रिंग नजर आई थी।

दोनों ने अपने रिश्ते में एक बेहद मुश्किल दौर भी देखा है। 2022 में रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अपने नवजात बेटे एंजेल को खो दिया था, जबकि उनकी जुड़वां बहन बेला सुरक्षित रहीं। इस घटना के बाद दोनों ने परिवार के साथ मिलकर मुश्किल समय का सामना किया।करीब 10  साल पुराना रिश्ता अब शादी में तब्दील हो चुका है। उनके फैस और फुटबाल जगत से उन्हे शादी की शुभकामनाएं मिल रही हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *