Solan: सोलन में गौ तस्करी का भंडाफोड़: गौ सेवा दल ने रोकीं तीन गाड़ियां, पंजाब की ओर जा रही गाड़ियां

Cow Smuggling- हिमाचल के जिला सोलन में मंगलवार रात पशु तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गौ सेवा दल के सदस्यों ने रात्रि गश्त…

Cow Smuggling-

हिमाचल के जिला सोलन में मंगलवार रात पशु तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गौ सेवा दल के सदस्यों ने रात्रि गश्त के दौरान सोलन के निकट तीन संदिग्ध गाड़ियों को रोका, जो पंजाब की ओर जा रही थीं. गाड़ियों की तलाशी में कुल तीन गाड़ियों में पशु भरे पाए गए. चालकों ने पूछताछ में सफाई दी कि उन्होंने चायल क्षेत्र से ये पशु खरीदे हैं और पालने के लिए पंजाब ले जा रहे हैं. हालांकि, कागजातों की जांच ने पूरी कहानी उजागर कर दी.

तीनों गाड़ियों पकड़ी, चालर के पास आधार कार्ड भी नहीं-

तीनों गाड़ियों में से एक के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे, न चलाक का आधार कार्ड मौजूद था. एक गाड़ी में पशुओं के कानों पर टैग भी न होने से मामला और गंभीर हो गया. गौ सेवा दल सोलन के प्रधान अमित अत्री ने बताया कि पशु परिवहन के लिए वेटरनरी विभाग का प्रमाण-पत्र अनिवार्य है, जो इनके पास नहीं था. न ही पशु खरीद-बिक्री का कोई बिल या रसीद थी. मौके पर पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया. बिना कागज वाली एक गाड़ी को तत्काल जप्त कर लिया गया. फिलहाल, सोलन पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. अमित अत्री ने चेतावनी जारी करते हुए कहा, “अगर भविष्य में ऐसी तस्करी दोबारा पकड़ी गई, तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा.

खबरों के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 Live

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *