Kapurthala Snatching Case:
कपूरथला में कुछ दिन पहले एक मेडिकल शॉप संचालक के साथ स्नैचिंग की घटना सामने आई थी। पीड़ित व्यक्ति रात के समय अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी कपूरथला–कतारपुर मार्ग पर गांव पतड़ कला के निकट दो अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसे चोटिल कर करीब 10 हजार रुपये की नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए।
थाना सदर पुलिस ने तुरंत शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, महज 48 घंटों के भीतर इस स्नैचिंग की घटना का पर्दाफाश कर दिया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। इनमें से एक आरोपी पर एक मामला और दूसरे पर तीन मामले पहले से दर्ज हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Kotkapura Chori: कोटकपूरा में चोरी के दो आरोपी रंगे हाथ पकड़े
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



