Kotkapura Chori:
कोटकपूरा में एक दुकानदार ने पड़ोस में रहने वाले एक नशेड़ी व्यक्ति और उसके साथी को चोरी के आरोप में पकड़ा है। पिछले कई दिनों से दुकान में हो रही कैश और बर्तनों की चोरी के मामले में चोरों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। मामले में गिरफ्तार व्यक्ति के घर से काफी चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। सिटी पुलिस ने दुकानदार के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़
जानकारी के मुताबिक, गुरुद्वारा बाजार के पास लभू राम स्ट्रीट में बर्तनों की दुकान चलाने वाले निखिल गोयल की दुकान से काफी समय से कैश और सामान चोरी हो रहा था। आरोपियों की तस्वीरें CCTV कैमरों में कैद हो रही थीं। रोज-रोज की चोरियों से तंग आकर निखिल गर्ग अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ रात में दुकान पर रुककर निगरानी करता था। जिसके चलते सुबह-सुबह चोरी करने आए दो आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। एक उसका पड़ोसी निकला,जो कि नशे का आधी है जबकि उसका तीसरा साथी मौके से भाग गया।
CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस को सौंपे
पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, दुकानदार के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। दुकानदार निखिल गोयल ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर उसे पहले से ही शक था कि पड़ोस में रहने वाला कोई व्यक्ति यह घटना कर रहा है। आज सुबह दोनों को हमने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है और उनके घर से चोरी का काफी सामान भी बरामद किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी नशे के आदी हैं और उनके पास दूसरे संदिग्ध लोग भी आते-जाते रहते थे।
अन्य ख़बरें जानें-
Pathankot: पठानकोट में डिप्टी कमिश्नर ने किया मंडियों का दौरा
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



