Master Saleem Apologized : मां चिंतपूर्णी के दरबार में नतमस्तक हुए गायक मास्टर सलीम, अपने बयान पर मांगी माफ़ी

Singer Master Salim apologized in Mata Chintpurni: पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने मंगलवार को मां चिंतापूर्णी के दरबार में माथा टेका और लाइव शो के दौरान…

Singer Master Salim apologized in Mata Chintpurni: पंजाबी गायक मास्टर सलीम ने मंगलवार को मां चिंतापूर्णी के दरबार में माथा टेका और लाइव शो के दौरान कहे गए आपत्तिजनक शब्दों के लिए माफी मांगी.सलीम ने कहा कि उनके लिए मां चिंतापूर्णी से बढ़कर कोई नहीं है. 20-25 साल पहले जब उन्होंने मां का भजन करना शुरू किया तो उन्होंने कहा कि मां से बढ़कर इस दुनिया में कोई नहीं है.

‘मां की गरिमा के खिलाफ कभी कुछ नहीं कह सकता’

मास्टर सलीम का कहना है कि उनके पूर्वज भी माता चिंतपूर्णी के दरबार में नृत्य करते रहे हैं. आजकल कुछ गलतफहमियां हो गई हैं और एक-दो शब्द उछाल कर गलत मतलब निकाल लिया जाता है. वे कभी भी मां की गरिमा के खिलाफ नहीं बोल सकते. अगर उनकी बातों से किसी को ठेस पहुंची है तो वे माफी मांगते हैं. उन्होंने पुजारियों से माफी भी मांगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *