महेन्द्रगढ़, 25 जुलाई
दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में महेंद्रगढ़ में विभिन्न सामाजिक, चिकित्सक और व्यापारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
महेंद्रगढ़ डॉक्टर एसोसिएशन (IMA), नीमा (NIMA), आईडीए (IDA), सिविल सोसाइटी महेंद्रगढ़ और व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ के संयुक्त आह्वान पर राव तुलाराम चौक से परशुराम चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण ढंग से मार्च निकालते हुए दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
इस अवसर पर व्यापार मंडल महेंद्रगढ़ के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि पेपर लीक हमारे देश का दुर्भाग्य है,छात्रों पर अत्याचार भविष्य में नहीं होना चाहिए, सुरेंद्र बंटी ने कहा कि सरकार ने आज सख्त कानून दस साल की सजा और एक करोड़ का जुर्माना का प्रावधान बनाया है, उसका धन्यवाद करते हैं।
डॉ बीपी यादव ने कहा कि छात्रों के साथ गलत हो रहा है,इसलिए धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए।
अन्य खबरें जानें-



