Mangala Gauri Vrat :4 जुलाई 2023 यानि आज से पवित्र सावन माह की शुरुआत हो चुकी है. इस साल सावन का महीना बहुत खास होने वाला है, क्योंकि इस बार शिव जी का यह प्रिय महीना एक की बजाय दो महीने का रहने वाला है. इसके अलावा सावन में इस साल 8 सोमवार पड़ेंगे.
वहीं इस साल सावन के पहले दिन ही खास संयोग बन रहे है. इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023, दिन यानि की आज मंगलवार से शुरू हो रहा है. सावन के पहले दिन ही पहला मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा. सावन में प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है और मां गौरी पार्वती की पूजा की जाती है. यह व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्यवती की कामना के लिए करती हैं. धर्म शास्त्रों में इस व्रत को करने के लिए विशेष नियम बताए गए हैं.
मंगला गौरी व्रत में ऐसे करें पूजा
मंगला गौरी व्रत के मौके पर सबसे पहले सुबह उठकर नहाएं और साफ कपड़े पहन लें. इसके बाद किसी मंदिर जाकर या घर पर पूजा के लिए सबसे पहले शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ पूजा शुरू करें. इस व्रत के लिए भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा एक साथ करें.पूजा के दौरान मां पार्वती को अक्षत, कुमकुम, फूल, फल, माला और सोहल श्रंगार की सामग्री व सुहाग का सारा सामान अर्पित करें. जिसके बाद फूल चढ़ाएं और सबसे से आखिर में धूप व दीप जालकर आरती करें
प्रथम मंगला गौरी पूजा मुहूर्त
शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक रहेगा.
लाभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से दोपहर 02 बजकर 10 मिनट तक



