सरदार पटेल की 151वीं जयंती आज: देशभर में मनाया जा रहा राष्ट्रीय एकता दिवस, PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया नमन

दिल्ली, 31 अक्टूबर आज देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 जयंती है। जो पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस…

सरदार वल्लभभाई पटेल

दिल्ली, 31 अक्टूबर

आज देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 जयंती है। जो पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है। गुजरात के एकतानगर में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास राष्ट्रीय एकता दिवस के समारोह आयोजित किए जाएगे। जहां एकता परेड, एकता प्रकाश पर्व जैसे आयोजन होंगे। जिसका थीम ‘नक्सल मुक्त भारत‘ रखी गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लौह पुरूष को नमन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्ली मे पटेल चौक पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

देश की 560 रियासतों को किया एक

सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 में गुजरात के नडियाद में हुआ था। देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण सरदार वल्लभभाई पटेल को आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बने। सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद 560 से अधिक देशी रियासतों को भारत में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसके चलते उन्हें लौह पुरूष कहा जाता है।

देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रम और एकता दौड़

भारत सरकार ने साल 2014 में उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। गुजरात में स्थित 182 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी सरदार पटेल को समर्पित है।आज के दिन नागरिकों को देश की एकता, सुरक्षा और अखंडता के प्रति जागरूक किया जाता है।इस दिन देशभर में कईं कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। देशभर में एकता दौड़, शपथ ग्रहण समारोह और कल्चरल कार्यक्रम और अनेक गतिविधियांआयोजित की जाती है।

अन्य खबरें जानें –

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: AAP आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *