पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: AAP आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव में अब कुछ ही समय रह गया है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए…

पंजाब

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर

पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव में अब कुछ ही समय रह गया है। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी तेज कर दी है। पार्टी आज 2027 के विधानसभा चुनावों की पहली सूची जारी करेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बीते कल दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के आवास पर पार्टी की बैठक में भाग लिया था। उस बैठक में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े थे।

बताया जा रहा है कि बैठक में करीब 30 से 35 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। दोपहर 12 से 12.30 बजे पहली सूची के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा होगी।

अन्य खबरें जानें –

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 31-October-2026

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *