हरियाणा में ‘रन फॉर यूनिटी’, पंचकूला में CM सैनी हुए शामिल, हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना

पंचकूला, 31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर हरियाणा में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। पूरे राज्य में जिले…

हरियाणा

पंचकूला, 31 अक्टूबर

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर हरियाणा में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है। पूरे राज्य में जिले मुख्यालयों में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली बच्चे, खिलाड़ी, पुलिसकर्मी, मंत्री और विधायकों ने भी भाग लिया। हरियाणा में राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम ‘हरियाणा उदय’ अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे हैं।

पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल हुए। सबसे पहले लोगों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ग्रहण की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तिरंगा फहराकर और हरी झंड़ी दिखाकर ‘रन फॉर यूनिटी’ को रवाना किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। दौड़ का समापन माता मनसा देवी मंदिर के परिसर में होगा।

अन्य खबरें जानें –

सरदार पटेल की 151वीं जयंती आज: देशभर में मनाया जा रहा राष्ट्रीय एकता दिवस, PM मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया नमन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *