रादौर में सनसनीखेज वारदात: पुराने शैलर के पास मिला युवक का शव, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

रादौर : रादौर क्षेत्र के गांव गुमथला में शुक्रवार सुबह उस समय दहशत और सनसनी फैल गई, जब गांव के पुराने शैलर के पास एक…

रादौर क्षेत्र के गांव गुमथला में शुक्रवार सुबह उस समय दहशत और सनसनी फैल गई, जब गांव के पुराने शैलर के पास एक युवक का खून से लथपथ

रादौर : रादौर क्षेत्र के गांव गुमथला में शुक्रवार सुबह उस समय दहशत और सनसनी फैल गई, जब गांव के पुराने शैलर के पास एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी सुखविंदर उर्फ गंगू के रूप में की गई है। प्रारंभिक तौर पर युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही जठलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

जिस दिन आनी थी बारात, उसी सुबह मिला शव

मृतक के चाचा और गांव के सरपंच ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि सुखविंदर पुराने शैलर के पास मृत पड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो शव खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों के मुताबिक, उसी दिन परिवार में उनकी बेटी की बारात आनी थी और घर में शादी को लेकर उत्साह व तैयारियों का माहौल था, लेकिन इस हृदयविदारक घटना ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल इस हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। जठलाना थाना पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबरें जानें –

 ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਰੋਡ ’ਤੇ ਰੋਡ ਰੇਜ ਦੌਰਾਨ ਗੋਲੀਬਾਰੀ: ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਉਣ ਤੋਂ ਭੜਕੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੇ ਕਲਾਊਡ ਕਿਚਨ ਸੰਚਾਲਕ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਗੋਲੀ, ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ

समाचार अपडेट के लिए ‘लिविंग इंडिया न्यूज़‘ के साथ 24/7 लाइव जुड़े रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *