S Jaishankar on Venezuela Situation
हाल के दिनों में दुनिया के बड़ी ताकतवर देश आंतरिक और बाहरी संघर्ष से जूझ रहे हैं. इन (S Jaishankar on Venezuela) सब मामलों के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि जब देशों में बड़ी समस्याएं आती हैं और उनसे निपटने की क्षमता उनमें नहीं होती. वे स्वाभाविक रूप से उन देशों की ओर रुख करते हैं जो सक्षम होते हैं. हमारे क्षेत्र में यह विश्वास बढ़ता जा रहा है कि इस मामले में जिस देश पर भरोसा किया जा सकता है, वह भारत है.
S Jaishankar on Venezuela, वेनेज़ुएला पर जाहिर की चिंता-
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वेनेज़ुएला में हाल के घटनाक्रम को लेकर भारत चिंतित है. जयशंकर ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों को वेनेज़ुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और इस पर बात करनी चाहिए. जयशंकर ने कहा, हम इन घटनाक्रमों को लेकर चिंतित हैं, लेकिन हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे बैठकर ऐसी स्थिति पर पहुंचें, जो वेनेज़ुएला के लोगों की भलाई और सुरक्षा के हित में हो.
उन्होंने आगे कहा कि भारत की मुख्य चिंता यही है कि इस संकट से वेनेज़ुएला के लोग सुरक्षित और बेहतर स्थिति में बाहर निकलें. जयशंकर ने कहा, “हमारी चिंता यह है कि वेनेजु़एला के लोग और वहां की स्थिति ठीक हो जाए, क्योंकि इस देश के साथ हमारे पुराने और अच्छे रिश्ते रहे हैं.”
लक्जमबर्ग के दौरे पर विदेश मंत्री-
भारत के विदेश मंत्री जयशंकर इन दिनों लक्जमबर्ग देश के दौरे पर हैं. भारत पर बात करते हुए कहा कि दुनिया का विश्वास कई वर्षों के अनुभव से उपजा है. यह स्वतः उत्पन्न नहीं हुआ. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जब कोविड महामारी आई, तो हमारे लगभग सभी पड़ोसी देशों को हमसे ही पहला टीका मिला. विदेश मंत्री ने कहा कि, आज के दौर में देश तभी कोई काम करते हैं जब उससे उन्हें सीधा लाभ हो. वे मुफ्त सलाह देंगे. अगर कुछ होता है, तो वे कहेंगे, कृपया ऐसा न करें. अगर तनाव है तो हमें चिंता होती है. कभी-कभी आप लोगों को यह कहते हुए सुनते हैं, जैसा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुआ था.
अन्य खबरें जानें-
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामला में सुनवाईः कुत्तों के दिमाग को नहीं पढ़ा जा सकता- कोर्ट
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



