Punjab Assembly Session: पंजाब विधानसभा में विधायक खैरा के मामले में हंगामा, सदस्यता रद्द करने की मांग, जानिए आज सत्र में क्या हुआ?  

Punjab Assembly Session Update पंजाब विधानसभा में आज ‘शून्य काल’ हंगामे में निकल गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के…

Punjab Budegt Session: पंजाब विधानसभा बजट सत्र में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, कांग्रेस विधायक के बयान को लेकर विवाद, जानिए क्यों हुआ बवाल?

Punjab Assembly Session Update

पंजाब विधानसभा में आज ‘शून्य काल’ हंगामे में निकल गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के मामले में जमकर हंगामा बयानबाजी देखने को मिली। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस विधायक खैरा (Punjab Assembly Session) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

सदन में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए

वित्त मंत्री चीमा ने बेहद कड़े तेवर अपनाते हुए कहा कि सुखपाल सिंह खैहरा ने उन्हें बंधुआ मजदूर कहकर संबोधित किया है, जो बेहद अपमानजनक है। चीमा ने मांग की कि खैहरा को सदन में बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए, अन्यथा उनकी सदस्यता रद की जाए।

Punjab Assembly Session, सीएम खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश

नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने कहा कि खैरा ने सदन के बाहर जो बात कही है, ये पर सदन में विचार नहीं किया जाना चाहिए। बाजवा ने भी सीएम खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया लेकिन स्पीकर ने उसे स्वीकार नहीं किया। स्पीकर संधवां ने कहा कि अगर खैरा माफी मांगते है तो आपके प्रस्ताव पर विचार कर सकते हैं। इसके चलते 20 मिनट के लिए सदन स्थगित किया। सत्र दोबारा शुरू होने पर आप विधायकों ने कांग्रेस विधायक खैरा की सदस्यता रद्द करने की मांग की। स्पीकर ने भी कहा कि बिना माफी खैरा को बात रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आप और कांग्रेस दोनों विधायकों ने नारेबाजी की जिसके बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

हिमाचल की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध

कार्यवाही में हिमाचल सरकार की तरफ से एंट्री टैक्स बढ़ाने का विरोध किया गया। विधायक दिनेश चड्ढा ने सवाल पूछा कि क्या हिमाचल या अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाने पर पंजाब सरकार विचार कर रही है। उन्होंने एडवोकेट जनरल ऑफिस और कानूनी माहिरों से राय लेकर टैक्स लगाने की मांग की। इस पर वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वह स्थानीय निकाय और लोक निर्माण विभाग और कानूनों माहिरों के साथ बैठकर इस विचार करेंगे। चीमा ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल सरकार की हालत दयनीय है जिस कारण उन्होंने एंट्री टैक्स 70 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये कर दिया है।

अन्य ख़बरें जानें-

ਹੁਣ ਤੱਕ 7800 ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਵਾਜਿਬ ਮੁੱਲ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਲਈ ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ: ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *