RR vs RCB IPL 2026 Highlights:
IPL 2026 के 16वें मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हराया। राजस्थान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खराब शुरुआत रही।
201 रन दिया था लक्ष्य
इसके बाद RCB 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बना पाई। कप्तान रजत पाटीदार ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 40 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली। वंही विराट कोहली ने 16 गेंदों पर 32 रनों को योगदान दिया। जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए।
वैभव सूर्यवंशी ने 300 की स्ट्राइक रेट
202 रनों का पिछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 18वें ओवर ही में 4 विकेट के नुकसान पर यह चेज कर लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 300 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 26 गेंदों पर 78 रन जड़ दिए। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी अर्धशतक (81*) लगाया। राजस्थान रॉयल्स की यह लगातार चौथी जीत है। वहीं आरसीबी ने इस सीरीज पहली बार हार का मुंह देखा है। RR और RCB के मुकाबला के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने अपनी धुआंधार पारी से प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता जीतकर ऑरेंज कैप होल्डर भी हो गए
अन्य ख़बरें जानें-
Vrindavan Accident: मथुरा-वृंदावन में हुए नाव हादसे से जगरांव के 5 लोगों की मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



