Vrindavan Boat Accident:
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में वृंदावन के केसी घाट पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा सामने आया है। यमुना रिवर फ्रंट में पांटून पुल के पास बोट पलटने से 10 लोगों की जान चली गई। दोपहर करीब 2:30 बजे 37 लोग श्रृंगार घाट पर पहुंचे। वहां से श्रद्धालु दो मोटरबोट में सवार हुए। जो मोटरबोट डूबी उसमें 37 लोग सवार थे। ये सभी पंजाब के श्रद्धालुओं बताए जा रहे है। हादसे के तुरंत बाद ही गोताखोर लोगों को बचाने के लिए यमुना में उतर गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
कुछ लोग अपनी मोटरबोट लेकर भी आए लेकिन जब तक लोग यमुना में समा गए थे। स्थानीय गोताखोरों और पीएसी ने तत्परता दिखाते हुए 22 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लापता लोगों की तलाश में सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। देर रात तक पांच श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था।
लुधियाना व हिसार से दो बसों में आए थे श्रद्धालु
ये श्राद्धालु शुक्रवार सुबह लुधियाना व हिसार से दो बसों में आए थे। कुल 130 श्रद्धालुओं के दो दल वृंदावन पहुंचे थे। इनमें सबसे ज्यादा लुधियाना के हैं। डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया कि इसी दल के 37 श्रद्धालु मोटरबोट पर यमुना की सैर कर रहे थे
पीएम और सीएम योगी ने जताया शोक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। प्रधानमंत्री आपदा कोष से वृंदावन में हुए मोटरबोट हादसे में मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
अन्य ख़बरें जानें-
नई औद्योगिक नीति 2026 से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत – मंत्री संजीव अरोड़ा
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



