Yamunanagar Encounter:
हरियाणा के यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह की फैक्ट्री पर फायरिंग करने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर किया है। 8 से 10 राउंड़ फायरिंग में एक बदमाश को पैर में लगी गोली। दुसरी भी घायल हो गया। पुलिस के रोकने पर बदमाशों में फायरिंग कर दी थी।
8 से 10 राउंड हुई फायरिंग
पुलिस को सूचना मिली थी कि फैक्ट्री पर गोलियां चलाने वाले आरोपी कांजनू नहर के पास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा भी घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान हर्ष अभिषेक के रूप में हुई है, जो कुरुक्षेत्र जिले के सुनहरी खालसा का निवासी बताया जा रहा है।
तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
इस मामले में शामिल तीन आरोपियों में से एक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, जो पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में पुल से कूद गया था और उसकी दोनों टांगें टूट गई थीं। अब इस ताजा एनकाउंटर के बाद तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और इस हमले के पीछे की साजिश को भी खंगाल रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
Vrindavan Boat Accident: मथुरा में वृंदावन के केसी घाट में बोट पटलने से 10 लोगों की मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

