US-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान के बीच आज पाकिस्तान में शांति वार्ता से पहले ट्रंप की धमकी, जानिए दोनों देशों से कौन है प्रतिनिधिमंड़ल?

US-Iran Peace Talks @Pakistan: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने की दिशा आज पाकिस्तान में वार्ता होनी…

US-Iran Peace Talks: अमेरिका-ईरान के बीच आज पाकिस्तान में शांति वार्ता से पहले ट्रंप की धमकी, जानिए दोनों देशों से कौन है प्रतिनिधिमंड़ल?

US-Iran Peace Talks @Pakistan:

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने की दिशा आज पाकिस्तान में वार्ता होनी है। इसी बीच ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार तड़के इस्लामाबाद पहुंच गया। वंही अमेरिकी प्रतिनिधि मंड़ल भी निकल चुका है। इस वार्ता पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

ईरान का प्रतिनिधिमंडल

ईरान का प्रतिनिधिमंडल में संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची भी शामिल हैं। इस्लामाबाद पहुंचने पर पाकिस्तान के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार समेत कई शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।

अमेरिकी का प्रतिनिधिमंडल 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस वार्ता में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं। उन्होंने वार्ता को लेकर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर ईरान सद्भावना से चर्चाओं में भाग लेता है, तो अमेरिका रचनात्मक जुड़ाव के लिए तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान बातचीत में बेईमानी करने की कोशिश करता है, तो उन्हें वॉशिंगटन से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिलेगी।

ट्रंप की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का इस वार्ता से पहले धमकी वाला बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा है कि, वॉशिंगटन, ईरान को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की इजाजत नहीं देगा। ट्रंप ने कहा की, “नहीं, हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। यह अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र है। अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो हम ऐसा होने नहीं देंगे।

एकमात्र वजह से हैं जिंदा

पोस्ट में यह लिखा था, “ऐसा लगता है कि ईरानियों को यह एहसास ही नहीं है कि उनके पास अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों का इस्तेमाल करके दुनिया से थोड़े समय के लिए जबरदस्ती वसूली करने के अलावा कोई और दांव नहीं बचा है। आज वे जिस एकमात्र वजह से जिंदा हैं, वह है बातचीत करना!

अन्य ख़बरें जानें-

Vrindavan Boat Accident: मथुरा में वृंदावन के केसी घाट में बोट पटलने से 10 लोगों की मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *