Barnala:  बरनाला में सरपंच के बेटे की थार का कहर, 55 साल के व्यक्ति को टक्कर मार 100 मीटर तक घसीटकर मौके से भाग  

Barnala Sarpanch’s Son’s Thar Rampage बरनाला के पट्टी रोड में सरपंच के बेटे की तेज़ रफ़्तार काली थार ने एक गरीब परिवार का खुशहाल परिवार…

Barnala:  बरनाला में सरपंच के बेटे की थार का कहर, 55 साल के व्यक्ति को टक्कर मार 100 मीटर तक घसीटकर मौके से भाग  

Barnala Sarpanch’s Son’s Thar Rampage

बरनाला के पट्टी रोड में सरपंच के बेटे की तेज़ रफ़्तार काली थार ने एक गरीब परिवार का खुशहाल परिवार तबाह कर दिया। जानकारी के अनुसार भदौड़ में सरपंच के बेटे की तेज रफ्तार काली थार ने सड़क किनारे खड़े मोटरसाइकिल सवार 55 साल के जगतार सिंह को इतनी जोरदार टक्कर मारी। इस भयंकर टक्कर से जगतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थार गाड़ी जगतार सिंह को अपने साथ सड़क पर 100 फीट तक घसीटती ले गई। हादसा इतना भयानक था कि मृतक के शरीर का एक हिस्सा भी अलग हो गया।

मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे खड़ा था मृतक

मृतक के भाई गुरदीप सिंह और मृतक के बेटे शमशेर सिंह ने बताया कि मृतक जगतार सिंह एक प्राइवेट स्कूल में बस ड्राइवर का काम करके अपने परिवार का गुजारा करता था। उसका बेटा भी दिव्यांग है और उसकी दो छोटी बेटियां हैं। मृतक अपनी पत्नी, पिता और बेटे समेत परिवार के 6 सदस्यों का अकेला कमाने वाला था। यह हादसा उस समय हुआ जब मृतक जगतार सिंह अपनी मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे खड़ा था। लेकिन तेज रफ्तार से आ रही एक काली थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने यह भी बताया कि टक्कर के बाद थार ड्राइवर अपने तीन और साथियों के साथ मौके से भाग गया, जो एक शादी फंक्शन से आए थे। टक्कर के बाद थार ड्राइवर ने रास्ते में लोगों से यह भी कहा कि कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

परिवार में 2 लाख का कर्ज

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि मृतक अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। परिवार पर करीब 2 लाख रुपये का कर्ज भी है, इसके अलावा मृतक का बेटा दिव्यांग है, जो गरीब परिवार का पालन-पोषण करेगा। उन्होंने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन थार ड्राइवर और उसके साथियों को जल्द गिरफ्तार करे और उन्हें इंसाफ दे।

जांच में जुटी पुलिस

सब-इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जगतार सिंह की मौत एक रोड एक्सीडेंट में हुई थी। मृतक की पत्नी बलजीत कौर के बयान के आधार पर थार ड्राइवर परमवीर सिंह, गांव बल्लोके के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab War on Drugs: पंजाब  में ‘नशों के खिलाफ जंग’: श्री मुक्तसर साहिब में नशा तस्कर द्वारा अवैध रूप से बनाई गई इमारत पर चला बुलडोज़र

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *