MONSOON ALERT: देशभर में बारिश का कहर, जम्मू-कश्मीर से असम तक बाढ़ का संकट, केदारनाथ यात्रा पर रोक, हिमाचल में स्कूल-कॉलेज बंद

22  जुलाई देश के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। जम्मू-कश्मीर, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख,…

बारिश

22  जुलाई

देश के कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। जम्मू-कश्मीर, असम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, राजस्थान और बिहार में बाढ़, लैंडस्लाइड और जलभराव जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

जम्मू-कश्मीर में रेड अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह और खाग इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। जिसमें एक व्यक्ति बह गया। SDRF, पुलिस और अन्य सुरक्षा बल राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।मौसम विभाग ने कश्मीर में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, भारी बारिश के बाद सलाल डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

असम में 21 लोगों की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति लगातार बनी हुई है। असम में पिछले 24 घंटों में 21 लोगों की मौत हो चुकी है।राज्य के 16 जिलों में 5.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर के जरिए लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।

हिमाचल में स्कूल- कॉलेज बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते मंडी, कांगड़ा और सिरमौर जिलों के सभी स्कूल और कॉलेज बुधवार को बंद कर दिए गए हैं। राज्य में अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 66 लोगों की जान जा चुकी है।

केदारनाथ यात्रा पर रोक

उत्तराखंड की केदार घाटी में भारी बारिश के बाद गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ यात्रा का पैदल मार्ग बंद हो गया है। प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है और श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

लद्दाख में भारी बारिश जारी

लद्दाख के लेह में स्कालजंगलिंग क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश के कारण नाले उफान पर हैं। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है।

गुजरात में पानी में फसी बस

गुजरात के वलसाड जिले के वापी में जलभराव के कारण एक बस बाढ़ के पानी में फंस गई, हालांकि राहत दल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मौसम विभाग के राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। राज्य के चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पटना समेत पांच शहरों में बारिश की संभावना जताई गई है।

 अन्य खबरें जानें –

नीट पेपर लीक पर PM आवास के बाहर विपक्ष का धरना, राहुल गांधी समेत कई नेता हिरासत में, देर रात हुए रिहा, संसद में आज चर्चा के आसार

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *