PALWAL पुलिस ने दो साल से फरार चल रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार, जानलेवा हमला और फायरिंग करने के आरोप, आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

पलवल, 22 जुलाई पलवल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच  होडल की टीम ने थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव डराना में हुए जानलेवा हमले…

पलवल

पलवल, 22 जुलाई

पलवल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच  होडल की टीम ने थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव डराना में हुए जानलेवा हमले और झगड़े के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने दोनों आरोपियों अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 17 जून 2024 को शिकायतकर्ता हरवीर निवासी गांव डराना द्वारा थाना हसनपुर में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया कि चुनावी रंजिश व खेतों की पाइपलाइन के विवाद को लेकर आरोपियों ने लाठी-डंडों, फरसे व अवैध हथियारों से लैस होकर उन पर व उनके परिजनों पर हमला किया और जान से मारने की नीयत से हवाई फायर किए। शिकायत के आधार पर थाना हसनपुर में मामला दर्ज कर किया गया ओर जांच होडल क्राइम ब्रांच टीम को सौंपी गई।

मामले की जांच CIA स्टाफ होडल टीम द्वारा की जा रही है। गहन तफ्तीश व सबूतों के आधार पर CIA होडल की टीम ने 21 जुलाई को कार्रवाई करते हुए मुकदमे में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिला डीग (राजस्थान) निवासी पदम् उर्फ कल्लू व भगत सिंह के रूप में हुई है।

आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है । रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल हथियार, औजार बरामद किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

MONSOON ALERT: देशभर में बारिश का कहर, जम्मू-कश्मीर से असम तक बाढ़ का संकट, केदारनाथ यात्रा पर रोक, हिमाचल में स्कूल-कॉलेज बंद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *