पलवल, 22 जुलाई
पलवल में लगातार हो रही बारिश से जहां मौसम सुहावना नजर आया वहीं दूसरी और एक बार फिर पलवल की जनता को जल भराव की स्थिति से बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला प्रशासन और मौजूदा विधायक का कहना है की बरसात के रोकने के बाद पानी कहीं भी नहीं रुकता, एक से दो घंटे में ही पानी का जलभराव खत्म हो जाता है। यह कथन कईं स्थानों पर ठीक भी दिखाई दिया।
लेकिन कईं स्थानों पर बरसात रोकने के 5-6 घंटे बाद भी जल भराव की स्थिति दिखाई दी। पलवल की पोश माने जाने वाली न्यू कॉलोनी में बारिश थमने के घंटे बाद भी जल भराव की स्थिति नजर आई। न्यू कॉलोनी वाटर सप्लाई पार्क के बाहर जन अभियांत्रिकी विभाग द्वारा करीब 8 से 10 फुट गहरा गड्ढा कर यूं ही छोड़ दिया गया, जोकि बारिश के दौरान पानी भरने से लोगों को दिखाई भी नहीं दिया। बीती रात को एक दो पहिया वाहन चालक इससे घायल होते बाल -बाल बचे।
पलवल बस अड्डे पर भी बरसात रुकने के बाद दोपहर 3:00 बजे तक जल भराव की स्थिति नजर आई। रोडवेज बस को भी बस स्टैंड के बाहर से ही सवारियों को उतारना और बैठाना पड़ा। जिससे सवारियों को भी परेशानी का सामना करना पडा।
अन्य खबरें जानें –

