KAITHAL में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, साथियों के संग मिलकर लाठी-डंडों से पीटा था, आरोपी पर पहले ही मामले दर्ज

कैथल, 22 जुलाई कैथल के गांव मूंदड़ी में जिम संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।…

कैथल

कैथल, 22 जुलाई

कैथल के गांव मूंदड़ी में जिम संचालक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक का गाड़ी से रास्ता रोककर उस पर गंडासियों, डंडे और लाठियों से हमला किया था।आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वर्ष 2025 में युवक पर  जानलेवा हमला किया था ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया का गाँव मुन्दड़ी निवासी प्रदीप की शिकायत अनुसार वह गाँव में जिम चलाता है,  उसकी मुंदड़ी निवासी युग, सुनील व अनिल, विकास तथा प्रवीन के साथ काफी समय से रंजिश चल रही है। इनके खिलाफ थाना पुण्डरी में पहले मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपियों को जमानत मिलने के बावजूद वे उसे और उसके परिवार का पीछा कर जान से मारने की धमकियाँ देते रहे।

14 सितंबर शाम करीब 5 से 7 बजे के बीच वह अपने दोस्त पवन के साथ सैर कर कठवाड़ वाली सड़क से वापस लौट रहा था। मुर्गी फार्म के आगे उन्हें बिना नंबर की काले शीशे वाली स्कॉर्पियो ने रोक लिया। गाड़ी से 7–8 युवक उतरकर आए, जिनके चेहरे ढके हुए थे और हाथों में लाठी, डंडे, गंडासी व रिवॉल्वर थे। आरोपियों ने प्रदीप पर गंडासी व हथियारों से हमला करते हुए कहा कि “युग और सीआईए वाले प्रवीन थानेदार से दुश्मनी का मजा चखाते हैं।

हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किए जिससे प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया तथा सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिसे इलाज के लिए अंबाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी विकास भी उक्त हमला करने की वारदात में शामिल था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 अन्य खबरें जानें –

SHIMLA में दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन,CM सुक्खु सहित कैबिनेट मंत्री भी हुए प्रदर्शन में शामिल, राजभवन के बाहर दिया धरना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *