Surinder Shinda Death News: लंबे समय से बीमार चल रहे पंजाबी लोक गायक सुरिंदर छिंदा का आज निधन हो गया. हाल ही में तबीयत खराब होने के कारण उन्हें लुधियाना के दीप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. सुरिंदर शिंदा का करीब एक महीने से इलाज चल रहा था.
उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था जिसके कारण उन्हें लुधियाना के एक निजी अस्पताल से डीएमसी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था.उनकी हालत देखकर परिवार ने लोगों से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील भी की. शिंदा की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और इस दौरान कई कलाकार भी वहां पहुंचे और उनके ठीक होने की दुआ की.
सुरिंदर छिंदा का हाल ही में ऑपरेशन भी हुआ था लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था, जिसके कारण उनका परिवार लगातार उन्हें डीएमसी ले जाने की बात कर रहा था.
दीप अस्पताल के प्रमुख डॉ. बलदीप सिंह ने कहा कि परिवार स्वेच्छा से उन्हें डीएमसी अस्पताल ले गया था.उन्होंने कहा कि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं है, हमने इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है. डॉ. बलदीप ने यह भी कहा कि उनका इलाज सीनियर डॉक्टर गुरप्रीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि परिवार कई दिनों से कह रहा था कि वे सुरिंदर शिंदा को डीएमसी अस्पताल ले जाना चाहते हैं और आज वे अपनी मर्जी से उन्हें यहां से ले गए हैं.



