Punjab Weather Update: पंजाब में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ होगे सक्रिय, विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए कब होगी बारिश?

Punjab Weather Update Today: पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक के बाद…

Punjab Weather Update: पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी, धूंध और बारिश का अलर्ट, जानिए कब से लगातार चार दिन हो सकती है बारिश

Punjab Weather Update Today:

पंजाब में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे जिससे बारिश, कोहरा और ठंड का असर बढ़ेगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को सक्रिय होगा जिसके (Punjab Weather Update Today) चलते पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद एक दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 22 और 23 जनवरी को असर दिखाएगा। इससे प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है।

विभाग ने जारी किया अलर्ट-

मौसम विभाग ने आज और आने वाले दो से तीन दिनों तक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और बिहार के कुछ हिस्सों में कोहरे रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने अगले चार दिनों तक घने कोहरे के बने रहने की चेतावनी दी है। कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला।

Punjab Weather Update Today, कोहरे से 6 की मौत-

मौसम विभाग की सलाह दी है कि घने कोहरे में अनावश्यक यात्रा न करे, और वाहन चलाते समय धीमी गति और फॉग लाइट का प्रयोग करें. इसके अलावा किसानों को बारिश के मद्देनजर फसलों की सुरक्षा की सलाह दी है। प्रदेश भर में शनिवार को भारी कोहरे के चलते 6 लोगों की मौत भी हुई है। कई जगह वाहनों की टक्कर की भी सूचना है।

 अन्य ख़बरें जानें-

Hukamnama Sri Darbar Sahib: ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ 18-1-2026

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *