Sangrur Blind Murder Case:
संगरूर पुलिस ने गांव देहरियां में एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस को सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने चोरी के माल के बंटवारे को लेकर अपने ही साथी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पूरा मामला क्या था और पुलिस इन हत्यारों (Sangrur Blind Murder Case) तक कैसे पहुंची।
हत्यारे और मृतक चोर तीनों प्रवासी हैं। किसानों के खेतों से तांबे के बिजली के तार चुराते थे। पुलिस ने चाकू, लोहे का पाइप और चोरी के केबल तार बरामद किए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी, अन्य घटनाओं की जांच जार।
खेतों में मिला था अज्ञात शव-
संगरूर एसएसपी श्री सरताज सिंह चहल ने बताया कि 11 जनवरी को गांव देहरियां के खेतों में एक अज्ञात शव मिला था, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सदर धूरी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान सीआईए संगरूर और सदर धूरी थाने की टीमों ने तकनीकी जांच करते हुए 15 जनवरी की रात को 2 लोगों – लखनहीरा और बिहारी साव को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिलों के केबल तार और चाकू बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान जो खुलासे हुए, उसने सभी को चौंका दिया।
Sangrur Blind Murder Cas, चोरी के माल के बंटवारे पर विवाद-
आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी सुभाष कुमार के साथ मिलकर गांव राजोमाजरा में चोरी की थी। चोरी के माल के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में लखनहीरा और बिहारी साव गुस्से में आ गए और सुभाष पर लोहे के पाइप से सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया है और अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस इन आरोपियों से गहराई से पूछताछ कर रही है ताकि और भी चोरी की घटनाओं का पता लगाया जा सके।

