IND vs BAN U19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप भी नो-हैंडशेक की वजह से चर्चा में, भारत के स्कोर 192, जानिए क्या है सारा विवाद?

IND vs BAN U19 World Cup 2026 No-Handshak: आज अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकावला हो रहा है. लेकिन मैच…

IND vs BAN U19 World Cup 2026 No-Handshak:

आज अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकावला हो रहा है. लेकिन मैच खेल शुरू होने से पहले ही चर्चा का विषय बन गया. कारण रहा दोनों टीमों के कप्तानों का टॉस के वक्त होने वाले ट्रेडिशनल हैंडशेक न करना. भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उप-कप्तान ज़वाद अबरार (IND vs BAN U19 World Cup 2026 No-Handshak) ने ये इशारा नहीं किया,

IND vs BAN U19 World Cup 2026 No-Handshak

जो दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक और क्रिकेट में हो रहे टेंषन को दिखाता है. ये मोमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और मैच का टॉकिंग प्वॉइंट बन गया. टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भारत-बांग्लादेश में मचे बवाल के बाद दोनों देशों के बीच ये पहला क्रिकेट मैच है.

6 विकेट के नुकसान पर 192 –

टीम इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन है. अभिज्ञान कुंडू ने एक कमाल की पारी खेली है और अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर भी 190 रन के पार पहुंच गया है. फिलहाल आरएस अम्बरीश उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं. टॉस का एक अजीब पहलू ये था कि रेगुलर कैप्टन अज़ीज़ुल हकीम की जगह बांग्लादेश के उप-कप्तान ज़वाद अबरार टॉस के लिए आए. जबकि हकीम प्लेइंग इलेवन में शामिल थे. बारिश की वजह से देरी के बाद, अबरार ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.

IND vs BAN U19 World Cup 2026 No-Handshak, हैंडशेक से परहेज –

टॉस की चर्चा प्रोफेशनल रही और क्रिकेट से जुड़े फैक्टर्स पर फोकस्ड थी. हैंडशेक न होने की घटना ने पूरे माहौल पर असर डाला. ऐसा वाक्या एशिया कप 2025 और महिला वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीमों से जुड़ी ऐसी ही घटनाओं के बाद पेश आया है. जहां राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान के साथ हैंडशेक से परहेज किया गया था. ऐसा लगता है कि हालिया कूटनीतिक मतभेदों के बीच ये रुख अब बांग्लादेश तक फैल गया है.

दोनों देशों के बोर्ड्स के बीच टेंशन-

BCCI और BCB के बीच रिश्ते IPL खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर से रिलीज किए जाने और मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए वेन्यूज को लेकर विवाद जैसे मुद्दों के कारण टेंशन भरे रहे हैं. ये मैदान से बाहर के मुद्दे साफ तौर पर यंग लेवल पर भी पहुंच गए हैं.

अन्य ख़बरें जानें-

Atishi Controversial Statement: आप नेता आतिशी के विवादित बयान पर सियासत फिर तेज, एफएसएल रिपोर्ट पर भाजपा और सीएम मान क्या कहा?

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *