PBKS vs RR IPL 2026:
राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के स्टेडियम में होगा. पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला मुकाबला मौसम के कारण बेहद रोचक और चुनौतीपूर्ण बन सकता है. मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा, बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, जिसका सीधा असर खेल पर पड़ सकता है. राजस्थान रॉयल्स के पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. मौजूदा समय में जिस अंदाज में वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं. उसके बाद कोई भी रिकॉर्ड उनसे दूर नहीं नजर आ रहा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में सूर्यवंशी सिर्फ 43 रन और बनाते ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अब तक आईपीएल 2026 में 8 मुकाबले खेले हैं. जिसमें उन्होंने 44.62 की औसत से 357 रन बनाए हैं. वहीं इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 234.87 का रहा है. तेज हवाएं गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं, खासकर तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त स्विंग मिलने की उम्मीद है. हवा के कारण बल्लेबाजों को शॉट खेलने में मुश्किल आ सकती है. हालांकि दोनों ही टीमों के पास विस्फोटक ओपनर हैं जो किसी भी स्थिति में मैच को पलट सकते हैं। खासकर वैभव सूर्यवंशी ने अपने तूफानी खेल से काफी प्रभावित किया है.
अन्य ख़बरें जानें-
गेहूं की आवक और खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े से हुई पार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



