गेहूं की आवक और खरीद 100 लाख मीट्रिक टन के आंकड़े से हुई पार

चंडीगढ़, 27 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में किए गए पुख्ता प्रबंधों के कारण आज गेहूं की आवक…

In a major milestone and as a proof of the robust mechanism ensured in the mandis by the Chief Minister Bhagwant Singh Mann

चंडीगढ़, 27 अप्रैल: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा मंडियों में किए गए पुख्ता प्रबंधों के कारण आज गेहूं की आवक और खरीद दोनों ही 100 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) के आंकड़े को पार कर गए हैं।

अब तक 10349917.17 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जबकि 10015024.35 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क के कुशल नेतृत्व में विभाग द्वारा राज्य भर की मंडियों में बारदाना, पीने के साफ पानी के साथ-साथ स्वच्छता संबंधी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, जिसके कारण गेहूं की आवक, खरीद और लिफ्टिंग में तेजी आई है तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित किया गया है, जिससे किसान, आढ़ती और मजदूरों सहित सभी हितधारकों के हितों की रक्षा हुई है।

किसानों को किए गए भुगतान के संबंध में, 48 घंटे के भीतर खरीदी गई गेहूं के लिए 21422.09 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *