Atishi Controversial Statement: आप नेता आतिशी के विवादित बयान पर सियासत फिर तेज, एफएसएल रिपोर्ट पर भाजपा और सीएम मान क्या कहा?

Atishi Controversial Statement FSL Report: दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच का टकराव जारी है. दिल्ली विधानसभा में…

Atishi Controversial Statement FSL Report:

दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच का टकराव जारी है. दिल्ली विधानसभा में आप नेता आतिशी के एक कथित विवादित बयान से जुड़े वीडियो की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. इससे मामले में नया मोड़ आने के बाद दोनों पार्टियों (Atishi Controversial Statement FSL Report) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. एफएसएल की रिपोर्ट के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला। इन सब पर आप और पंजाब के सीएम ने भी अपनी प्रतिक्रिया दि है.

वीडियो ओरिजिनल और बिना छेड़छाड़ की-

कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष जी को मिली फोरेंसिक रिपोर्ट अब पब्लिक में हैं। आतिशी ने सदन में जो पाप किया वो अब सत्यापित हो चुका है। उससे बड़ा पाप केजरीवाल ने किया, गुरुओं का अपमान करने वाली आतिशी को बचाने के लिए पंजाब पुलिस का दुरुपयोग किया। सत्य को कभी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। आज दूध का दूध पानी का पानी हो गया। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि वीडियो की सच्चाई पर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी यानी एफएसएल की रिपोर्ट में वीडियो को ओरिजिनल और बिना किसी छेड़छाड़ के बताया गया है।

Atishi Controversial Statement FSL Report, सीएम मान ने क्या कहा-

‘पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के बयान पर कहा, “उनकी (भाजपा) सरकार है, वे (सीबीआई) जांच करवा लें। जब फॉरेंसिक रिपोर्ट में आ गया कि आतिशी ने कुछ ऐसा नहीं कहा बल्कि उन्होंने (भाजपा) उपशीर्षक देकर गुरुओं का अपमान किया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आ गई है, कोर्ट ने भी कह दिया लेकिन फिर भी सीबीआई यदि भाजपा के लिए फॉरेंसिक लैबोरेटरी से भी ऊपर है तो वे करवा लें जांच।’

‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल नहीं-

आम आदमी पार्टी ने इस फोरेंसिक रिपोर्ट को ‘झूठ और फर्जीवाड़े का पुलिंदा’ करार दिया है। आम आदमी पार्टी दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘भाजपा किस तरह से सोच सकती है और कहां तक उनकी कल्पना जाती है। मैं अब पूरी जिम्मेदारी से कह सकता हूं कि जो पंजाब की फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा लगभग वही दिल्ली सरकार की भी फोरेंसिक रिपोर्ट में कहा गया।

उन्होंने आगे कहा, ‘पंजाब की सरकार ने फोरेंसिक रिपोर्ट में साफ-साफ कह दिया कि ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल नहीं हुआ। दिल्ली सरकार ने यही बात घुमाकर कही यानी ये बात नहीं कही कि ‘गुरु’ शब्द का इस्तेमाल किया गया। आधे शब्दों की रिपोर्ट लाकर भाजपा की सरकार अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Gurdaspur: गुरदासपुर में दुकानदार लुटेरा 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, लुटे गए 35,000 में से 20,000 बरामद

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *